हल्द्वानी का बस अड्डा होगा शिफ्ट…सड़कों को दुरुस्त करने के सख्त निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में मानसून से पहले सड़क, सीवर और जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासपरक सोच के अनुरूप शहर में चल रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा के निर्देशों पर हुई इस बैठक में उत्तराखंड अर्बन सेक्टर डेवलपमेंट एजेंसी (यूयूएसडीए) सहित विभिन्न कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों ने भाग लिया।

जनता को नहीं होगी परेशानी- नवीन वर्मा ने दिए सख्त निर्देश
बैठक में दर्जा राज्यमंत्री नवीन वर्मा ने सीवर लाइन और पेयजल लाइन बिछाने के बाद चल रहे सड़क निर्माण कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी निर्माणाधीन सड़कें हर हाल में पूरी की जाएं।
उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लक्ष्य केवल निर्माण नहीं, बल्कि जनता को बरसात में जलभराव और आवागमन की समस्याओं से राहत दिलाना है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट..बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना

तीनपानी से काठगोदाम तक हाईवे कार्य को प्राथमिकता
बैठक में तीनपानी से काठगोदाम तक निर्माणाधीन हाईवे परियोजना की प्रगति पर भी चर्चा हुई। विशेष रूप से तीनपानी से नवीन मंडी तक और निर्मला स्कूल से नरिमन चौराहे तक के कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

रोडवेज बस स्टैंड होगा शिफ्ट, तभी शुरू होगा नमो भवन निर्माण
नवीन वर्मा ने कहा कि नमो भवन परियोजना को शुरू करने के लिए रोडवेज बस स्टेशन को अस्थायी रूप से ट्रांसपोर्ट नगर शिफ्ट करना आवश्यक होगा। इस दिशा में प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चन्द्र खंडूरी का निधन

बरसात से पहले नालों की सफाई के निर्देश
मानसून में जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर प्रशासन को नालियों की सफाई जल्द पूरी कराने के निर्देश दिए गए हैं। टेड़ी पुलिया और तिकोनिया चौराहे को संवेदनशील क्षेत्र मानते हुए वहां विशेष सफाई अभियान चलाने को कहा गया है। साथ ही तिकोनिया से नगर निगम तक बंद पड़ी नाली को तत्काल साफ कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि बरसात के दौरान शहरवासियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad