हल्द्वानी:पुलिस को गच्चा देकर “शनि कश्यप” बनभूलपुरा में रह रहा था “आफताब” बनकर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

थाना बनभूलपुरा में वर्ष 2016 मे पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्याः-62/2016 धारा 420 भादवि बनाम 1- सुशीला देवी पत्नी सूरजभान 2- शनि कश्यप पुत्र सूरज भान निवासी गण गौजाजाली उत्तर थाना वनभूलपुरा 3- घनश्याम बेलबाल (अधिवक्ता) के विरूद्द पंजीकृत अभियोग किया गया जिसमे अभियोग दर्ज होने के उपरान्त से ही दोनो अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे तथा 82/83 (कुर्की) द0प्र0स0 की कार्यवाही कर आरोप पत्र माननीय न्यायालय प्रेषित किया गया।

मुकदमा उपरोक्त मे अभियुक्त शनि कश्यप व सुशीला देवी के द्वारा माननीय न्यायालय मे नियत तिथि पर लगातार उपस्थित नही होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा स्थायी वारण्ट जारी किये गये थे। उक्त वारण्टियो की सुरागरसी पतारसी हेतु थाना बनभूपुरा में टीमें गठित की गयी।
वारण्टी शनि कश्यप पुत्र सूरजभान उपरोक्त को दिनाँक 02/11/2022 को स्लाटर हाउस वनभूलपुरा के पास से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा गौजाजाली क्षेत्र मे अलग अलग मकानो मे अपना नाम आफताब बता कर निवास करना प्रकाश मे आया। उक्त शनि कश्यप द्वारा थाना क्षेत्र मे निवासरत एक युवक जिसकी पुत्री की शादी होने वाली है उसके दामाद को गाली गलौच व जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जिस सम्बन्ध मे उक्त व्यक्ति की तहीरर पर थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्याः-361/2022 धारा 504/506 भादवि बनाम शनि कश्यप पंजीकृत किया गया है जिस सम्बन्ध मे अलग से कार्यवाही की जा रही है

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad