हल्द्वानी- कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने छोड़ी पार्टी, भाजपा में गए

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कांग्रेस नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी है। कालाढूंगी विधानसभा से कांग्रेस नेता महेश शर्मा ने पार्टी को अलविदा कह दिया है। शर्मा ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। देहरादून में शर्मा को भाजपा नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।
उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को एक के बाद एक तगड़े झटके लग रहे हैं अब आज कांग्रेस को जनपद नैनीताल की कालाढूंगी विधानसभा सीट से बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है। आज कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने दिलाई पार्टी की सदस्यता, महेश शर्मा के साथ कई पदाधिकारियों सहित दर्जनों लोग हुए भाजपा में शामिल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के गौलापार में फाइनेंस कम्पनी के प्रबंधक का घर चोरों ने खंगाला, लाखों के ज़ेवर नकदी पर किया हाथ साफ

कार्यक्रम के दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी रहे मौजूद। महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की रही अहम भूमिका।

यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ पत्रकार दया जोशी एनयूजे उत्तराखंड की अध्यक्ष, गुरुरानी बने महासचिव  
Ad Ad
Ad