हल्द्वानी:यहाँ होटल के कमरे में स्टाम्प विक्रेता की मिली लाश पुलिस मौके पर क्षेत्र में दहशत

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद क़लम हल्द्वानी रोडवेज बस अड्डे के पास अशोक होटल के एक कमरे में लाश मिली है। जानकारी के अनुसार देवकीनंदन पुत्र महेश चंद्र निवासी चांदनी चौक गन्ना सेंटर हल्द्वानी रामपुर से आया औऱ अशोक होटल में कमरा no 103 में ठहरा। आज सुबह देवकीनंदन की लाश कमरे में मिली। होटल कर्मचारियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा तोड़ा और मौके का निरीक्षण किया। कमरे से पुलिस को सल्फास की खाली शीशी और शराब की बोतल मिली है। बताया जा रहा है कि देवकीनंदन हल्द्वानी तहसील में स्टाम्प विक्रेता है। पुलिस बारीकी से मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad