haldwani…..बनभूलपुरा थाने के पास इलेक्ट्रोनिक शोरूम में देर रात भीषण आग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। चोरगलिया रोड स्थित एक शोरूम में देर रात आग लग गयी। जिसमें काफी नुकसान की खबर है। देर रात हड़कंप और अफरातफरी भी मच गयी। जानकारी के अनुसार देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में शॉर्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस एवं दमकल विभाग ने समय रहते आग पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल

बनभूलपुरा पुलिस उपनिरीक्षक सादिक हुसैन ने बताया कि थाने के बराबर में स्थित केजीएन इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में आज शनिवार समय रात लगभग 1.15 बजे शार्ट सर्किट के चलते भीषण आग लग गई। जिसकी सूचना दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने समय रहते आग पर काबू पाया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  वरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह में हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पैर छूकर लिया बुज़ुर्गों का आशीर्वाद
Ad Ad
Ad