हल्द्वानी: विधायक सुमित हिर्देश की शांति की अपील अराजक तत्वों पर कार्यवाही की माँग

ख़बर शेयर करें -

 

आज हल्द्वानी के एक क्षेत्र से प्राप्त समाचार के बाद शहर में अफ़वाहों का माहौल गर्म हो गया। कुछ तत्वों ने इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देने का भी प्रयास किया, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।

मैं समस्त हल्द्वानीवासियों से अपील करता हूँ कि शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा किसी भी तरह की अफ़वाहों पर ध्यान न दें। इस पूरे प्रकरण पर मेरी जिलाधिकारी (DM) और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से विस्तारपूर्वक फोन पर बातचीत हुई है। प्रशासन और पुलिस दोनों स्थिति पर कड़ी निगरानी बनाए हुए हैं। पुलिस के पास संबंधित फुटेज और आवश्यक साक्ष्य उपलब्ध हैं, जिनकी गहन जांच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जनपद के भ्रमण पर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी, जनसमस्याओं को सुना, अधिकारियों को समाधान के निर्देश

मैं पुलिस प्रशासन, विशेषकर पुलिस कप्तान से आग्रह करता हूँ कि इस घटना का निष्पक्ष और पारदर्शी खुलासा यथाशीघ्र जनता के समक्ष किया जाए, ताकि सत्य सामने आ सके और लोग किसी भी प्रकार की गलतफहमी या भ्रम में न रहें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बेलबाबा के पास बेकाबू रफ्तार का कहर...उत्तर उजाला के नौजवान की मौत, साथी की हालत बेहद नाजुक

हल्द्वानी की शांति और सद्भावना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसलिए मैं नागरिकों से विनम्र अपील करता हूँ कि धैर्य रखें, संयम बरतें और पुलिस को पूरी तरह से अपना काम करने दें। मुझे पूर्ण विश्वास है कि पुलिस इस प्रकरण की तह तक जाकर सच्चाई को उजागर करेगी और जो लोग शहर की फिज़ा बिगाड़ने या इस घटना को साम्प्रदायिक रंग देने का प्रयास कर रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad