Haldwani-निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का होगा सुरक्षा ऑडिट

ख़बर शेयर करें -

फायर एनओसी, सीसीटीवी और भवन सुरक्षा समेत 19 बिंदुओं पर होगी जांच
हल्द्वानी। जनपद में संचालित निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा ऑडिट अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर इन संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण एवं सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में गठित संयुक्त निरीक्षण समितियां अब अपने-अपने क्षेत्राधिकार में संचालित सभी निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का भी निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के दौरान संस्थानों की मान्यता, पंजीकरण, अग्निशमन विभाग की फायर एनओसी, अग्निशामक यंत्र, फायर अलार्म, स्मोक डिटेक्टर, आपातकालीन निकास व्यवस्था, भवन सुरक्षा, सीसीटीवी, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य सुविधाएं और आपदा प्रबंधन प्रणाली सहित कुल 19 बिंदुओं की जांच की जाएगी।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि अधिक छात्र संख्या वाले संस्थानों का निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। निरीक्षण पूर्ण होने के 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपनी होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के टेढ़ा गांव में सड़कें बद से बदतर... राहुल दरम्वाल ने जनप्रतिनिधियों को सुनाई खरी खोटी
Ad Ad
Ad