सुप्रीम कोर्ट में इस तारीख को होगी हल्द्वानी रेलवे मामले की सुनवाई!

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी के बहुचर्चित रेलवे मामले में सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई की तारीख 2 जनवरी 2025 निर्धारित की गई है। हालांकि, इस तारीख पर सुनवाई होना अभी निश्चित नहीं है, क्योंकि पिछले दो अवसरों पर केस की अधिकता के कारण सुनवाई नहीं हो पाई थी।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा_ इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

पिछली तारीख 19 दिसंबर को निर्धारित की गई थी, लेकिन इस दिन बेंच की उपस्थिति नहीं हो पाई, क्योंकि यह न तो बुधवार था और न ही शुक्रवार। इस मामले की सुनवाई तीन जजों की बेंच कर रही है, जो सामान्यत: बुधवार या शुक्रवार को कोर्ट नंबर 4 में बैठती है। उस दिन बेंच कोर्ट नंबर 3 में बैठी थी, जिससे सुनवाई नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें 👉  विपक्ष ने देशहित से ऊपर राजनीतिक स्वार्थ को प्राथमिकता दीः सांसद अजय भट्ट

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad