हल्द्वानी-SOG और बनभूलपुरा पुलिस ने नशे के 190 इंजेक्शन के साथ दानिश उर्फ पिण्डारी को दबोचा

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल को नशामुक्त बनाए जाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टी.सी. के निर्देश पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शुक्रवार को एसओजी और बनभूलपुरा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नशे के 130 अवैध इंजेक्शन के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक दिनेश सिंह फर्त्याल तथा एसओजी प्रभारी राजेश जोशी के नेतृत्व में दिनांक 09 जनवरी 2026 को यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मो. दानिश उर्फ पिण्डारी पुत्र नियाज अहमद, निवासी उत्तर उजाला वार्ड नंबर 29, थाना बनभूलपुरा, जनपद नैनीताल (उम्र लगभग 30 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से कुल 130 अदद अवैध नशीले इंजेक्शन बरामद किए गए।

इस संबंध में कोतवाली बनभूलपुरा में एफआईआर संख्या 06/2026, धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस टीम में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:

  • उप निरीक्षक मोनी टम्टा

  • कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) मो. यासीन

  • कांस्टेबल (नागरिक पुलिस) लक्ष्मण राम

  • कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा (एसओजी)

  • कांस्टेबल अरुण राठौर (एसओजी)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad