Haldwani–चेन स्नेचिंग की घटना पर SSP का कड़ा रुख, ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर पुलिसकर्मी निलंबित

ख़बर शेयर करें -

मुखानी क्षेत्र में हुई चेन स्नेचिंग की घटना पर प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने कड़ा रुख अपनाया है। चेन स्नैचिंग की इस गंभीर घटना के बाद, एसएसपी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए पाया कि पुलिस कर्मचारी द्वारा आरटी सेट ड्यूटी पर नियुक्त रहते हुए उक्त घटना की सूचना चौकी बैलपड़ाव को न देकर अपने कर्तव्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले हेड का0 72 ना0पु0 देशराज सिंह थाना कालाढूंगी, नैनीताल को प्रभाव से निलंबित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  टांडा जंगल में दो लोगों को हाथी ने कुचल दिया....वन्यजीव मानव संघर्ष की एक और दर्दनाक घटना

एसएसपी ने स्पष्ट किया है कि शहर की सुरक्षा के मामले में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही सभी थाना प्रभारी/चौकी प्रभारियों को भी निर्देश दिए हैं कि वे सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके एवमं लापरवाही बरतने पर कार्यवाही हेतु तैयार रहें। आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन किया गया है। जल्द से जल्द चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वालों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Ad