haldwani…भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग अफसर बनी हल्द्वानी की बेटी, परिवार को फख्र

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कहते हैं ‘हौंसलों से ही उड़ान’ होती है। महानगर एक और बेटी ने वो कर दिखाया जिसका आज की हर बेटी सपना देखती है। इस बेटी ने अपने सपने को सच करके दिखा दिया है। हल्द्वानी के आवास विकास निवासी जगदीश पंत की बेटी प्रज्ञा पंत ने भारतीय वायुसेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनकर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे उत्तराखण्ड और अपने शहर का नाम रौशन किया है। प्रज्ञा पर उसके पूरे परिवार को फख्र है। प्रज्ञा ने भारतीय वायुसेना अकादमी से 1 वर्ष का कठिन प्रशिक्षण सफलतापूर्वक कर लिया है। प्रज्ञा की प्रारंभिक शिक्षा शहर के नैनीवैली स्कूल, ऑलसेंट्स स्कूल नैनीताल से पूरी की है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के बनभूलपुरा में करंट लगने से बाप बेटी की मौत, क्षेत्र में मातम

प्रज्ञा ने ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल महाविद्यालय से किया है। इसके बाद प्रज्ञा ने 2022 में एएफसीएटी की परीक्षा प्रथम प्रयास में पास की और उनका भारतीय वायुसेना में चयन हुआ है। रविवार 17 दिसम्बर को हैदराबाद में देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पासिंग आउट परेड सम्पन्न कराई। बता दें कि प्रज्ञा के पिता जगदीश पंत शहर के प्रतिष्ठित दवा कारोबारी हैं। प्रज्ञा की माता निर्मला पंत शिक्षिका हैं। प्रज्ञा के दादा शिवदत्त पंत पूर्व सैनिक रहे हैं। जिन्होने द्वितीय विश्वयुद्ध में भारतीय सेवा में अपनी सेवाएं दी थीं। प्रज्ञा ने अपनी कामयाबी का श्रेय परिवार, गुरुजनों तथा ईष्ट मित्रों को दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी_ कुमाऊं के केंद्रीय सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए Good News. चंदन हॉस्पिटल में CGHS के तहत कैशलेस इलाज करा सकेंगे
Ad Ad Ad
Ad