हल्द्वानी-प्रेशर हॉर्न लगाने वाले अब हो जाएं सावधान, नैनीताल पुलिस ने 47 वाहनों के किए चालान

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल जिले में यातायात अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा दिए गए स्पष्ट निर्देशों के अनुपालन में पुलिस व सीपीयू टीमों द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के दौरान पिछले दो दिनों में निरीक्षक यातायात हल्द्वानी महेश चंद्रा द्वारा हल्द्वानी शहर प्रेसर हॉर्न का प्रयोग करने वाले 47 वाहन चालकों के चालान किए कर 47000 रुपए संयोजन शुल्क जमा कराया गया।
साथ ही, सभी छोटे बड़े वाहनों से प्रेसर हॉर्न मौके पर ही उतारकर ज़ब्त किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा_ इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा प्रेसर हॉर्न पूरी तरह प्रतिबंधित है, यह आमजन को परेशान करने वाला और कानून के विरुद्ध है। नियम तोड़ने वालों पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश

नैनीताल पुलिस की नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन करें, अवैध हॉर्न न लगाएँ और सुरक्षित यातायात में सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad