haldwani—वनभूलपुरा पुलिस ने 18 नशे के इंजेक्शन के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

Haldwani: जिले में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में आगामी नगर निकाय चुनाव 2025 के निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से यह अभियान जारी है।

इसी क्रम में, थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में वनभूलपुरा पुलिस ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर शांति व्यवस्था और गश्त के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी महेन्द्र सिंह बिष्ट उर्फ मोनिया (34 वर्ष), निवासी ग्राम रेपड़, थाना दन्या, अल्मोड़ा, को 18 अवैध नशे के इंजेक्शनों के साथ पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा

गिरफ्तार व्यक्ति के पास से कुल 18 इंजेक्शन बरामद हुए, जिनमें 7 इंजेक्शन PRENOGESIC Buprenorphine Injection IP 2 ml और 11 इंजेक्शन Pheniramine Maleate Injection IP AVIL 10 ml Vial शामिल थे। आरोपी के खिलाफ थाना वनभूलपुरा में NDPS एक्ट के तहत मुकदमा FIR No-21/2025 पंजीकृत किया गया है। आरोपी का आपराधिक इतिहास भी खंगाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी में तेज़ कार ने ठेले के परखच्चे उड़ाए, युवक को मार डाला

पुलिस टीम:

  • थानाध्यक्ष: श्री नीरज भाकुनी
  • उ0 नि0 निधि शर्मा
  • कानि0 भूपेन्द्र जेष्ठा
  • कानि0 सुनील कुमार
  • कानि0 दिलशाद अहमद
ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad