Haldwani—दिल्ली से घर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। दिल्ली से छुट्टियों पर अपने घर लौट रहे 24 वर्षीय युवक की हल्द्वानी-रुद्रपुर हाईवे पर टांडा जंगल क्षेत्र में सड़क हादसे में मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने उसकी केटीएम बाइक को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस के अनुसार शनिवार तड़के करीब 3:45 बजे सूचना मिली कि रेंज कार्यालय से करीब डेढ़ किलोमीटर पीछे सड़क किनारे एक बाइक सवार घायल अवस्था में पड़ा है। सूचना पर संजय वन चौकी से एसआई पंकज मेहरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक गंभीर रूप से घायल मिला, जबकि उसकी केटीएम बाइक क्षतिग्रस्त हालत में सड़क किनारे पड़ी थी। 108 एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  Haldwani---मनमानी फीस वसूली पर सख्त हुआ प्रशासन, निजी स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी

मृतक की पहचान आधार कार्ड के आधार पर ग्राम रौसिला, काठगोदाम निवासी कुंदन सिंह सम्मल (24) पुत्र खुशाल सिंह सम्मल के रूप में हुई। वह पिछले चार वर्षों से दिल्ली के एक होटल में नौकरी कर रहा था और छुट्टियों पर बाइक से घर लौट रहा था। परिवार में वह सबसे बड़ा बेटा था और अपनी आय से परिवार का सहयोग करता था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के KVM स्कूल में उठी आग की लपटें, बच्चों की तीन बसें ख़ाक

थानाध्यक्ष पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दुर्घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है तथा अन्य तकनीकी और भौतिक साक्ष्यों के आधार पर वाहन की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad