हल्द्वानी का मौसम हुआ गुलाबी, बूंदाबांदी शुरू
![](https://azadkalam.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG_20230520_190351-780x470.jpg)
भीषण गर्मी, हवा बंद लेकिन आसमान में काले बादल छाए हुए हैं औऱ ज़मीन पर पीली लालिमा बिखरी हुई है। जी हां उत्तराखंड के हल्द्वानी का मौसम इस समय ऐसे ही रंग में है। हल्द्वानी में अभी शाम साढ़े छह बजे से मौसम ने करवट बदली है। शनिवार को दिनभर झुलसा देने वाली धूप रही। गर्मी की तपिश काफी महसूस हुई। लेकिन शाम को मौसम में थोड़ा बदलाव दिखाई दे रहा है। हल्द्वानी में शनिवार साप्ताहिक बाजार बंदी का दिन है। इसलिए आज सड़कों पर लोगों की चहल पहल कम दिखाई दे रही है। शाम सात बजे से हल्द्वानी में हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है।
![Ad](https://azadkalam.com/wp-content/uploads/2022/04/Ad-Lifeline-Public-School.jpeg)