मेहनत रंग लाई: मोहम्मद आदी वारसी ने 93.8% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

ख़बर शेयर करें -

 

हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र स्थित शीशमहल निवासी मोहम्मद आदि वारसी ने सीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा में 93.8 प्रतिशत अंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके पिता नजाकत हुसैन वारसी डेटिंग गैराज में कार्य करते हैं, जबकि माता उजमा यासमीन गृहणी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

सीमित संसाधनों के बावजूद आदी ने कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता प्राप्त की। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और इलाके में खुशी का माहौल है। आदि का कहना है कि वे आगे चलकर उच्च शिक्षा हासिल कर देश की सेवा करना चाहते हैं। उनकी इस सफलता पर शिक्षकों और परिजनों ने शुभकामनाएं दी हैं।

Ad