उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर में चचेरा भाई बना हैवान, दुष्कर्म के बाद बहन की ली जान

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर स्थित जसपुर के एक गांव में चचेरे भाई ने अपनी नाबालिग बहन से दुष्कर्म किया और बेरहमी के साथ उसका कत्ल कर दिया। उसे डर था कि बहन घटना की जानकारी परिजनों को दे देगी। इस डर से उसने उसकी हत्या कर दी। घटना के कुछ घंटे बाद किशोरी का शव घर के आगे 150 मीटर दूर गन्ने के खेत में मिला। हत्यारोपी किशोरी के घर के पीछे मकान में रहता है। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया। किशोरी की मां की तहरीर पर मंगलवार देर रात घटना की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  एसआईआर के लिए सुबूत जुटाने निकला 80 साल का बुजुर्ग 8 दिन से लापता Uttarakhand

बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने काशीपुर के एसपी कार्यालय में वारदात का खुलासा करते हुए बताया कि क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने घर के पास के ही गन्ने के खेत में पशुओं के लिए गन्ने का छिलका लेने गई थी। किशोरी को खेत में अकेले जाते देख चचेरे भाई ने उसका पीछा किया। वह किशोरी को खेत के अंदर ले गया और दुष्कर्म किया। इस दौरान गला दबाने की वजह से किशोरी बेसुध हो गई और उसका बायां हाथ टूट गया। पुलिस ने बताया कि हत्यारोपी को जब यह एहसास हुआ कि किशोरी परिजनों को घटना के बारे में बता देगी तब उसने धारदार ब्लेड से उसके चेहरे एवं पेट पर कई बार हमला किया। इससे किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया..CM धामी की मौजूदगी में मिशन-3 की बैठक
Ad Ad Ad
Ad