भारी बारिश का अलर्ट…कल 10 जुलाई को स्कूलों में रहेगी छुट्टी

ख़बर शेयर करें -

देहरादून/हल्द्वानी | उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 10 जुलाई (शुक्रवार) को नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, चंपावत और बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, जबकि देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  गुजरात के जालसाज बनभूलपुरा के लोगों को लाखों का चूना लगा गए...(हल्द्वानी)

नैनीताल जिले में अत्यधिक बारिश, आकाशीय बिजली और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कक्षा 1 से 12 तक के सभी सरकारी, अर्द्धशासकीय और निजी विद्यालयों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में 10 जुलाई को एक दिवसीय अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सड़कों की दुर्दशा पर शहरी मंत्री राम सिंह कैड़ा की अधिकारियों को कड़ी हिदायत

प्रशासन ने अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad