अरे…ये क्या सुनने को मिल रहा है…पप्पू यादव ने सांसद बनते ही रंगदारी मांगी !

ख़बर शेयर करें -

बिहार के पूर्णिया से नवनिर्वाचित सांसद पप्पू यादव मुश्किलों में घिर गए हैं. निर्दलीय सांसद और उनके सहयोगी के खिलाफ रंगदारी मामले में FIR दर्ज की गई है. ये FIR पूर्णिया के एक बड़े फर्नीचर व्यवसायी ने दर्ज करवाई है. व्यवसायी ने पप्पू यादव पर एक करोड़ रुपए मांगने का आरोप लगाया है.

पूर्णिया पुलिस के मुताबिक शिकायत में बताया गया है कि 4 जून को मतगणना वाले दिन पप्पू यादव ने बिजनेसमैन को अपने घर बुलाया था. जहां उनसे कथित तौर पर 1 करोड़ रुपये की मांग की गई. पीड़ित ने पुलिस को यह भी बताया कि पप्पू यादव ने पैसे ना देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी है. शिकायत में बताया गया कि पप्पू यादव ने उनसे ये भी कहा कि अगले पांच साल तक वो पूर्णिया के सांसद रहने वाले हैं और उसे तब तक उनसे निपटते रहना होगा.शिकायत के बाद पप्पू यादव और उनके करीबी अमित यादव के खिलाफ मुफस्सिल पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर लिया गया है. फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है.

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

पप्पू यादव ने बताया षडयंत्र
इस पूरे मामले को लेकर निर्दलीय सांसद पप्पू यादव का जवाब सामने आया है. उन्होंने कहा,

“देश प्रदेश की राजनीति में मेरे बढ़ते प्रभाव और आम लोगों के बढ़ते स्नेह से परेशान लोगों ने आज पूर्णिया में घृणित षड्यंत्र रचा है. एक अधिकारी और विरोधियों की इस साजिश को पूर्ण रूप से बेनकाब करेंगे. सुप्रीम कोर्ट के अधीन इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए, जो दोषी हो उसे फांसी दे दें.”

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान
Ad Ad
Ad