प्रियंका के लिए पांच सीटों पर होमवर्क, सोनिया गांधी और राहुल यहां से लड़ेंगे चुनाव, जानिये इनमें से प्रधानमंत्री को वाराणसी में कौन देगा सीधी टक्कर

ख़बर शेयर करें -

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगी या प्रयागराज व फूलपुर से अथवा अन्य किसी सीट को चुनेंगी, इस पर मंथन शुरू हो गया है। पार्टी उनके लिए प्रदेश की पांच सीटों पर होमवर्क में जुटी है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व की पहली प्राथमिकता वाराणसी है। ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सीधे चुनौती दी जा सके। दूसरी तरफ राहुल गांधी के अमेठी तो सोनिया गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है।

अभी तक कांग्रेस के अंदरखाने में यह कयास लगाए जा रहे थे कि सोनिया गांधी खराब स्वास्थ्य की वजह से चुनाव मैदान में नहीं उतरीं तो रायबरेली से प्रियंका गांधी मैदान में आ सकती हैं। इसी तरह अदालत के आदेश के चक्कर में अमेठी से राहुल गांधी के बजाय प्रियंका के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी ने श्रावणी मेले का किया शुभारंभ,  पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

लेकिन अब राहुल गांधी के चुनाव लड़ने की तस्वीर साफ हो गई है। उनके अमेठी से चुनाव मैदान में उतरने की प्रबल संभावना है। दूसरी तरफ रायबरेली में सोनिया गांधी के चुनाव लड़ने की तैयारी शुरू हो गई है। स्थानीय कार्यकर्ता बूथवार तैयारी में जुट गए हैं। वे सोनिया गांधी के नाम पर प्रचार भी शुरू कर दिए हैं। इस बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कांग्रेस की परंपरागत सीटों पर प्रत्याशी नहीं उतारने के संकेत दिए हैं।

Ad