इग्नू के उपनिदेशक डा. राजीव कुमार ने एमबी महाविद्यालय हल्द्वानी में संचालित परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। इग्नू के उपनिदेशक डॉ राजीव कुमार ने मंगलवार को एम बी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी में संचालित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र का औचक निरीक्षण किया और परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली और मौके पर उनकी कई समस्याओं का त्वरित समाधान किया। इग्नू के उपनिदेशक डॉ राजीव कुमार ने केंद्र में चल रही शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन परीक्षाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया। इग्नू अध्ययन केंद्र 2711 की समन्वयक डा. अंजू बिष्ट ने बताया 9 जून 2026 दिन मंगलवार को केंद्र में पहली पाली में 43 में से 34 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 9 विद्यार्थी अनुपस्थित तथा द्वितीय पाली में 260 में से 227 विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा 33 विद्यार्थी अनुपस्थित। साथ ही समन्वयक ने जानकारी दी की वर्तमान में जुलाई सत्र 2026 के प्रवेश गतिमान हैं जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है।

Ad