केन्द्रीय मंत्री Ajay Mishra टेनी के बिगड़े बोल…..भरी सभा में कहा- राकेश टिकैत दो कौड़ी का आदमी है…..

ख़बर शेयर करें -

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत पर विवादित बयान दिया है। टेनी ने राकेश टिकैत को दो कौड़ी का आदमी बताया है। सोमवार को समर्थकों के सामने केंद्रीय मंत्री टेनी ने कहा कि चाहे जितने राकेश टिकैत यहां आएं। राकेश टिकैत को बहुत अच्छी तरह से जानता हूं, वो दो कौड़ी का आदमी है। कई बार होता है कि कुत्ते सड़क पर भौंका करते हैं, कई बार गाड़ी के पीछे दौड़ा करते हैं। यह उनका स्वभाव होता है। तो इसके लिए मैं कुछ नहीं कहूंगा। जिसका जो स्वभाव होता है उसके अनुरूप वह व्यवहार करता है। लेकिन हमारे लोगों का ऐसा स्वभाव नहीं है। राकेश टिकैत की इसी से राजनीति चलती है, इसी से उनकी रोजी रोटी चलती है तो वह चलाएं। समय पर उसका जवाब दिया जाएगा। आप सबकी ताकत की वजह से मैं आप लोगो को निराश नहीं होने दूंगा। दो कौड़ी के आदमी राकेश टिकैत के बारे में सब जानते हैं, जिसने दो बार चुनाव लड़ा और हार गया तो ऐसा व्यक्ति जब किसी का विरोध करता है तो उसका कोई मतलब नहीं होता। कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कोई गलत काम नहीं किया, जिससे दुनिया की कोई ताकत आपको निराश नहीं कर सकती।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  माथे पर तिलक, हिंदू नाम निकला बांगलादेशी सनीउर रहमान...ज़हरीली जु़बान पर पुलिस ने पहले लिया होता एक्शन तो पोल जल्दी खुल जाती...
Ad Ad
Ad