बिहार में नितीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के गठनबंधन पर बड़ी खबर, बीजेपी में सरगर्मी

ख़बर शेयर करें -

बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार कब तक बनी रहेगी? इसे लेकर कयासों का बाज़ार गर्म हो गया है। जनता दल यूनाइटेड और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सबकुछ ठीक नहीं होने के दावे किए जा रहे हैं। इसकी पहली झलक नीतीश कुमार के परिवारवाद वाले बयान में मिली। फिर आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या के ट्वीट्स ने अनबन की खबरों को और मजूबती दे दी। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आई कि नीतीश कुमार मौजूदा गठबंधन से खुद को अलग कर सकते हैं और एक बार फिर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। एक दावा बीजेपी को लेकर भी आया। दावा किया गया है कि बीजेपी एक बार फिर नीतीश के साथ गठबंधन कर सकती है, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री उनका होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस बीच पटना के मौजूदा हालात ये हैं कि नीतीश कुमार के घर पर उनकी पार्टी के नेताओं का आना शुरू हो गया है। उधर बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, सांसद अश्विनी चौबे और केसी त्यागी दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं, राष्ट्रीय जनता दल 122 के जादुई आंकड़े के लिए जोड़ घटाव करने में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

सूत्रों के हवाले से खबर आई कि बीजेपी एक बार फिर जेडीयू के साथ आने को तैयार है, लेकिन इस बार अपनी शर्तों पर. शर्त ये है कि इस बार मुख्यमंत्री की कुर्सी उसके पास रहेगी। इन सब घटनाक्रम के बीच ये जानकारी भी सामने आई कि बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अश्विनी चौबे और जेडीयू नेता केसी त्यागी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। उधर सीएम आवास, 1 अने मार्ग पर हलचल तेज हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad