चार सौ करोड़ में बिक गया इस दिग्गज एक्टर के सपनो का महल पढ़िये वक़्त की बेवफाई का “फ़साना”

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद कलम मुम्बई:- बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर देव आंनद ने 1950 को जुहू में अपना घर बनाया था। उस समय जुहू में भीड़ भाड़ ना होने कि वजह से देव आनंद ने वहां अपना घर बनाने का फैसला लिया था। कहा जाता हैं कि देव आंनद को भीड़ भाड़ में रहना पसंद नहीं था वे अकेले रहना ही पसंद करते थे और इसी वजह से उन्होंने जुहू में घर बनाया था। वैसे जुहू अभी भीड़ भाड़ वाला इलाका बन गया हैं और ज्यादातर बॉलीवुड सेलिब्रिटी वही पर रहते हैं। खबरों के मुताबिक देव आनंद का जुहू का घर हाल ही में बिक गया हैं। 2011 को दिग्गज अभिनेता देव आंनद के निधन के बाद यह घर वीरान पड़ गया था। खबरों के मुताबिक देव आनंद का बेटा अभी अमेरिका में रहता हैं और देव आनंद कि पत्नी कल्पना अपनी बेटी देविना के साथ ऊटी में रहती हैं। घर में किसी के भी न रेहने के कारण ही परिवार ने घर को बेचने का फैसला लिया हैं। खबरों के मुताबिक देव आनंद के जुहू स्थित घर को एक रियल स्टेट कंपनी ने 400 करोड़ रुपये में खरीदा हैं और वे अब वहां 22 मंजिला एक इमारत का निर्माण करेंगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad