हल्द्वानी-नगर निगम के शौचालय में किसी ने ये क्या लटका दिया, फर्श भी लाल मिला

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा बनाए गए शौचालय में एक अजीबो गरीब मामला सामाने आया है। शौचालय में किसी शरारती तत्व ने जादू टोना कर दिया। जिस वजह से लोग अब इस शौचालय में जाने से कतराने लगे हैं। हद तो यहां तक हो गई कि जादू टोना करने वाले ने शौचालय के दरवाजे पर गुड़िया लटका दी और अंदर फर्श पर सिंदूर बिखेर दिया। इस घटना से आसपास के दुकानदार कापफी डरे हुए हैं। बता दें कि काठगोदाम पुराना आरटीओ ऑफिस के पास नगर निगम द्वारा 30 साल पुरानी 17 दुकानें बनाई गई हैं। दुकानें तो बन गई लेकिन शौचालय का निर्माण नहीं हो पाया। जिस कारण से लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ गई। दुकान स्वामियों की मांग के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा दुकान के छत पर जाने वाली सीढ़ी को तोड़कर शौचालय का निर्माण कर दिया। इसके बाद नगर निगम के कार्यक्रम आयोजित होने पर निगम प्रशासन ने यहां पर अपना सामान रख दिया। जिसके बाद निगम प्रशासन ने 10 दिन पूर्व ही शौचालय को खोला गया था। बीती शुक्रवार की रात को किसी ने यहां पर सिंदूर और गुड़िया लटका दी। जिससे लोगों में दहशत का माहौन बन गया है। स्थानीय दुकानदार यहां जाने से भी डरने लगे हैं। जिस तरह से गुड़िया को बनाकर लाल रंग से रंगा गया वह दिल दहलाने वाला है। स्थानीय लोगों का भी कहना है कि बीती रात एक मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति को भी यहां पर देखा गया था। उसका सामान भी शौचालय के अंदर रखा है। कई लोग इसे तंत्र विद्या से जोड़कर देख रहे हैं तो कुछ इसे महज शरारत करार दे रहे हैं।

मामला संज्ञान में नहीं है। अगर ऐसा कोई मामला है तो उसे देखा जायेगा। यह किसी अराजक तत्व की खुराफात भी हो सकती है। किसी भी तरह की तंत्र विद्या जैसा मामला जुड़ा हुआ नजर नहीं आ रहा है। नगर निगम द्वारा इसकी सफाई करा दी जाएगी।
पंकज उपाध्याय, नगर आयुक्त

Ad