एमसीडी में पार्षदों के बीच दे दनादन…भाजपा ने आतिशी को बताया आप की ‘खलनायिका’

ख़बर शेयर करें -

एमसीडी सदन में शुक्रवार को स्थायी समिति के चुनाव के दौरान फिर से लात-घूंसे चले। आम आदमी पार्टी व भाजपा के पार्षदों ने सारी हदें पार करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए जमकर मारपीट की। इस दौरान कई पार्षदों को गंभीर चोटें आईं। अब दोनों पार्टियां इस पूरे मामले में एक-दूसरे पर हमलावर हैं। दोनों ही अपने-अपने सोशल मीडिया से वार-पलटवार कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

इस बीच भाजपा ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और मेयर शैली ओबरॉय को खलनायिका बताते हुए एक पोस्टर जारी किया है जो फिल्मी पोस्टर की तरह है। भाजपा का आरोप है कि आतिशी की इशारों पर ही सदन में धक्का-मुक्की हुई।

महिला पार्षदों के साथ धक्कामुक्की व अभद्रता हुई। कई पार्षदों के कपड़े फट गए। जमकर जूते-चप्पल बरसाए गए। जनता द्वारा चुने हुए प्रतिनिधियों के इस बर्ताव से लोकतंत्र शर्मसार हुआ। समिति के छह सदस्यों का चुनाव हो गया था, लेकिन वोटों की गिनती के दौरान मचा घमासान देखते ही देखते चरम पर पहुंच गया। इसके बाद मेयर ने पूरी चुनाव प्रक्रिया को रद्द कर दिया। अब सोमवार को फिर से समिति के चुनाव के लिए सदन की बैठक बुलाई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad