‘पठान’ विवाद के बीच आया पीएम मोदी का बड़ा बयान पार्टी नेताओं को सुना दिया फरमान

ख़बर शेयर करें -

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा नेताओं को सलाह दी है कि वह फिल्मों पर बेवजह की बयानबाजी से बचें। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिल्ली में आयोजित हुई भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रधानमंत्री ने ये बातें कही। सूत्रों के अनुसारए प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ लोग कुछ फिल्मों पर बयानबाजी कर रहे हैं जो कि मीडिया पर पूरे दिन चलाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  तीरथ, बलूनी, पांडे और आलोक को बड़ी जिम्मेदारी---दिल्ली में भाजपा की नई टीम बनी

पीएम मोदी ने पार्टी नेताओं के बेवजह की बयानबाजी से बचने की सलाह दी। बता दें कि प्रधानमंत्री का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब देश में शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर विवाद चल रहा है। दरअसल पठान फिल्म के एक गाने में दीपिका पादुकोण को भगवा जैसे रंग की बिकनी में दिखाने पर विवाद हैए जिसके चलते भाजपा के कई नेताओं ने पठान फिल्म को बैन तक करने की मांग कर दी थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भाजपा ने उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का लक्ष्य दोहराया..CM धामी की मौजूदगी में मिशन-3 की बैठक
Ad Ad Ad
Ad