महंगाई रुकने का नाम नहीं ले रही…. पेट्रोल ₹100 पार, डीजल और मंहगा हुआ..

नई दिल्ली। देशभर में महंगाई की मार झेल रही जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार चौथी बार बढ़ोतरी की गई है। बीते 10 दिनों में यह चौथा मौका है जब तेल कंपनियों ने ईंधन के दाम बढ़ाए हैं। नई दरें 25 मई सुबह 6 बजे से लागू कर दी गई हैं।
इस ताजा बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत ₹102.12 प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल ₹95.20 प्रति लीटर बिक रहा है। लगातार बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है, क्योंकि इसका सीधा असर रोजमर्रा के खर्च, ट्रांसपोर्ट और खाद्य वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है।
पेट्रोल में ₹2.61 और डीजल में ₹2.71 की बढ़ोतरी
तेल कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार पेट्रोल और डीजल दोनों के दामों में भारी इजाफा हुआ है। महानगरों समेत कई शहरों में कीमतें रिकॉर्ड स्तर के करीब पहुंच गई हैं।
देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल के नए दाम
दिल्ली – ₹102.12 प्रति लीटर (+₹2.61)
कोलकाता – ₹113.51 प्रति लीटर (+₹2.87)
मुंबई – ₹111.21 per लीटर (+₹2.72)
चेन्नई – ₹107.77 प्रति लीटर (+₹2.46)
डीजल के नए दाम
दिल्ली – ₹95.20 प्रति लीटर (+₹2.71)
कोलकाता – ₹99.82 प्रति लीटर (+₹2.80)
मुंबई – ₹97.83 प्रति लीटर (+₹2.81)
चेन्नई – ₹99.55 प्रति लीटर (+₹2.57)
महंगाई बढ़ने की आशंका
विशेषज्ञों का मानना है कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ेगी, जिसका असर सब्जियों, राशन, दूध और अन्य जरूरी सामानों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है।
ईंधन के दाम बढ़ने से सबसे ज्यादा असर मध्यम वर्ग और रोजाना सफर करने वाले लोगों पर पड़ रहा है। वहीं व्यवसायिक वाहन संचालकों और परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों की मुश्किलें भी बढ़ गई हैं।



