दिल्ली में नौसेना क्लर्क ‘विशाल यादव’ को पाकिस्तान के लिए जासूसी करते इंटेलीजेंस ने पकड़ा

ख़बर शेयर करें -

दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में कार्यरत क्लर्क विशाल यादव को जासूसी के आरोप में राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस विंग ने गिरफ्तार किया है। हरियाणा निवासी विशाल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आइएसआई के लिए कई वर्षों से जासूसी करने का आरोप है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, विशाल यादव ने भारतीय नौसेना और अन्य रक्षा इकाइयों से जुड़ी गोपनीय जानकारी एक पाकिस्तानी महिला हैंडलर को भेजी। यह महिला खुद को सोशल मीडिया पर प्रिया शर्मा के नाम से पेश करती थी और उसे जानकारी के बदले पैसे देती थी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला...पुलिस जुटी जांच में

विशाल ऑनलाइन गेमिंग का शौक़ीन था और आर्थिक तंगी से जूझ रहा था, जिसकी वजह से उसने यह कदम उठाया। उसे क्रिप्टोकरेंसी और बैंक खातों के जरिए पैसे भेजे जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि मई 2025 में हुए ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भी उसने जानकारी लीक की थी। वर्तमान में जयपुर स्थित केंद्रीय पूछताछ केंद्र में उससे कई खुफिया एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और कितनी जानकारी पहले ही लीक हो चुकी है। यह घटना एक बार फिर से सोशल मीडिया के जरिए जासूसी करने के पाकिस्तान के पुराने पैटर्न की पुष्टि करती है।

एजेंसियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत रिपोर्ट करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad