गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च करना महंगा पड़ गया, कोई आपसे कहें तो यह एप भूलकर मत करियेगा डाउनलोड

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखण्ड की राजधानी देहरादून में साइबर ठगों ने एक व्यक्ति से एनी डेस्क एप डाउनलोड करवाकर खाते से डेढ़ लाख रुपये उड़ा लिए। शिकायत के बाद रायपुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि दुर्गा प्रसाद निवासी विष्णुलोक कॉलोनी रायपुर ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गूगल पे से तीन बार एक हजार रुपये का फास्ट टैग रिचार्ज किया, जो तीनों बार फेल हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड BJP की नई टीम का ऐलान, पहाड़ से मैदान तक साधा सियासी संतुलन; 178 नेताओं को मिली अहम जिम्मेदारी

जब 24 घंटे के बाद भी पैसे वापस नहीं आए तो पीड़ित ने गूगल से एचडीएफसी बैंक के कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया। इस दौरान मिले नंबर फोन करने पर आरोपी ने एनी डेस्क एप डाउनलोड करने के लिए कहा। एप डाउनलोड करते ही उनके खाते से 25 हजार रुपये कट गए, लेकिन बात करने पर कुछ देर में ही पैसे वापस आ गए। इसके कुछ देर बाद उसने खाते में डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत
Ad Ad Ad
Ad