यहां से बलपूर्वक हटाया जाएगा अतिक्रमण, नोटिस में 15 दिन का अल्टीमेटम

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में मेट्रोपोल कंपाउंड क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को जिला प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। अतिक्रमणकारियों की ओर से जल्द ही अतिक्रमण नहीं हटाया तो जिला प्रशासन बलपूर्वक अतिक्रमण हटाएगा। बता दें कि जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर नगर पालिका व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने मल्लीताल स्थित मेट्रोपोल कम्पाउंड में सर्वे व सीमांकन किया था। सर्वे रिपोट में मेट्रोपोल क्षेत्र में अतिक्रमण पाया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आंचल’ का शुद्ध दूध पीयेंगे आइटीबीपी के जवान......Aanchal Cafe का हुआ शुभारंभ

जिलाधिकारी धीराज गर्ब्याल के निर्देश के बाद एसडीएम राहुल साह ने मेट्रोपोल क्षेत्र में 128 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। शाह ने बताया कि एक सप्ताह के भीतर लोग अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय में प्रस्तुत होंगे। बताया कि नोटिस मिलने के 15 दिन के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाने पर विधिक करवाई करते हुए अतिक्रमण हटा दिया जाएगा साथ ही अतिक्रमण हटाने में व्यय की वसूली भी अतिक्रमणकारियों से की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा विभाग ने स्कूलों के लिए जारी की एक और गाइडलाइन, भीषण गर्मी में रखना है बच्चों का ख्याल
Ad Ad
Ad