हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट के सामने महिला से अनूठे अंदाज़ में उड़ाए लाखों के ज़ेवर

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में एसडीएम कोर्ट के सामने महिला को बेहोश करने और उसके बाद जेवर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना 23 अगस्त की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बिठौरिया नंबर एक मुखानी निवासी आनंदी सती ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि एसडीएम कोर्ट के पास एक बच्चा और उसके साथ एक व्यक्ति खड़ा था। बच्चा रामपुर रोड जाने के लिए रुपयों की मदद मांगता हुआ रो रहा था। इसी दौरान बच्चे के साथ खड़ा व्यक्ति उनके पास पहुंचा और लाल रंग का एक पैकेट उनके चेहरे के पास घुमाया जिससे वह बेहोशी की हालत में पहुंच गईं।

यह भी पढ़ें 👉  ‘आंचल’ का शुद्ध दूध पीयेंगे आइटीबीपी के जवान......Aanchal Cafe का हुआ शुभारंभ

इसके बाद आरोपी उन्हें राजपुरा रेलवे क्रॉसिंग के पास ले गए। यहां उन्होंने महिला के हाथ में पड़ा 3.50 लाख कीमत का सोने का कंगन, 1.60 लाख रुपये की सोने की दो अंगूठी, 70 हजार कीमत की एक डायमंड रिंग और 3000 नकदी चोरी कर ली।

यह भी पढ़ें 👉  Nainital : बाघ का खतरा : बच्चों की सुरक्षा_ इन इलाकों में 27 अप्रैल तक स्कूल बंद

कुछ देर बाद महिला किसी तरह कोतवाली पहुंची तो वहां सीसीटीवी फुटेज चेक कराई। पता चला कि आरोपी कोतवाली से ही उनका पीछा कर रहे थे। कोतवाल उमेश मलिक ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad