हल्द्वानी में कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक को दबंगों ने पीटा, अस्पताल एडमिट

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। जनपद नैनीताल के हल्द्वानी शहर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। ऊंचापुल क्षेत्र में समाचार कवरेज के दौरान पत्रकार दीपक अधिकारी पर कुछ दबंगों ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि कवरेज के दौरान दबंगों ने पहले पत्रकार से विवाद किया और बाद में मारपीट शुरू कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?

हमले में घायल पत्रकार को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत कृष्णा हॉस्पिटल (नैनीताल रोड) में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  चॉइस वेल्दी की उत्तराखंड में पहली वर्षगांठ, लोगों को बेहतर वित्तीय नियोजन की दी जानकारी

इस घटना के बाद क्षेत्र के पत्रकारों में भारी आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने हमलावरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जुटी हुई है।
घटना से जुड़ी ताजा जानकारी जल्द साझा की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad