देर रात तिकोनिया की वाइन शॉप में धधकी आग, करोड़ों का हुआ नुकसान! (haldwani)

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। तिकोनिया चौराहे के पास स्थित एक शराब की दुकान और उससे जुड़े गोदाम में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग की सूचना पुलिस और दमकल तक पहुंचती, तब तक देर हो चुकी थी। बमुश्किल पुलिस और दमकल की टीम ने शटर काटा। दुकान का शटर उठते ही आग और तेजी से फैली। करीब साढ़े 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक डेढ़ से दो करोड़ रुपए की शराब व अन्य सामान जल चुका था। दमकल घटना के कारणों की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बच गए एक ही परिवार के चार लोग...कालाढूंगी में Duster आग का गोला बन गयी

जानकारी के अनुसार हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के तिकोनिया चौराहे के पास राजेंद्र पाल और नीरज मिश्रा की पार्टनरशिप में शराब की दुकान है। इसी दुकान में शराब का गोदाम भी है। बताया जाता है कि सोमवार रात तय समय पर सभी कर्मचारी दुकान बंद कर चले गए थे। रात करीब दो बजे एक ब्लिंकिट ब्वॉय उधर से गुजरा तो उसने शटर के नीचे से धुआं निकलता देखा। उसने फौरन पुलिस को सूचना दी। कुछ ही पल में पुलिस के साथ दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। दुकान का शटर बंद था।

किसी तरह काट कर शटर खोला गया तो अंदर आग बुरी तरह धधक रही थी। एक के बाद एक दमकल की करीब सात गाड़ियों से लगातार पानी की बौछार की गई। तब कहीं जाकर सुबह साढ़े 5 बजे आग पर पूरी कर काबू पाया गया। एफएसओ एमपी सिंह ने बताया कि आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है। सीओ सिटी अमित सैनी ने बताया कि आग से डेढ़ के दो करोड़ के बीच नुकसान का अनुमान जताया जा रहा है। आग लगने के संभावित कराणों में शार्ट सर्किट भी हो सकता है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है।

Ad