बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना अधिशासी अभियंता को पड़ा भारी, डीएम ने सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए शासन को भेजा पत्र

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। मानसून सत्र के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ने और शासकीय आदेशों की अवहेलना करने पर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कोसी निर्माण सिंचाई खंड, रामनगर के अधिशासी अभियंता अजय जॉन के खिलाफ कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी से स्पष्टीकरण तलब करने के बाद सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित कराने के लिए शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी ने मानसून सत्र और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के गर्जिया-रामनगर भ्रमण कार्यक्रम को देखते हुए सभी अधिकारियों को बिना अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश जारी किए थे। इसके बावजूद अधिशासी अभियंता अजय जॉन 5 जुलाई 2026 को बिना अवकाश स्वीकृति के मुख्यालय से अनुपस्थित पाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल जाएं तो एक बात का ध्यान रखना...जेब पर भारी पड़ सकती है एक ग़लती

मामले में जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। अपने जवाब में अधिशासी अभियंता ने बिना अनुमति अनुपस्थित रहने की बात स्वीकार करते हुए इसका कारण अपने सगे मौसेरे भाई की पत्नी की तबीयत खराब होना बताया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम-दिल्ली के बीच वंदे भारत चलाने की मांग तेज, सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री से की मुलाकात

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने कहा कि यह कृत्य उत्तराखंड राज्य सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली-2002 के नियम 03(1) एवं 03(2) का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि शासकीय आदेशों की अवहेलना, अनुशासनहीनता और दायित्वों के प्रति लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा।

डीएम ने जिले के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मानसून सत्र के दौरान बिना अनुमति मुख्यालय न छोड़ें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad