ज़िन्दगी का पता है ? पत्नी का जन्मदिन मनाने घर आए युवक की अचानक मौत..(lalkuan)

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं। पत्नी का जन्मदिन मनाने और उसे सरप्राइज देने हरिद्वार से घर आए 30 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुक्रवार सुबह जब वह अलार्म बजने के बाद भी नहीं उठा तो परिजनों ने उसे तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, हल्दूचौड़ (दीना डी क्लास) निवासी कमल आर्य (30) हरिद्वार स्थित हीरो कंपनी में कार्यरत था। उसकी शादी इसी वर्ष 30 अप्रैल को बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई थी। गुरुवार को उसकी पत्नी का जन्मदिन था, जिसे खास बनाने के लिए कमल छुट्टी लेकर हरिद्वार से घर पहुंचा था। रात में परिवार ने मिलकर जन्मदिन मनाया और भोजन के बाद कमल सोने चला गया।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ से लौट रहे चॉपर की काठगोदाम में करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग, छतों के ऊपर मंडराया हैलीकॉप्टर तो मच गयी मोहल्ले में खलबली..video

शुक्रवार सुबह उसे ड्यूटी पर लौटना था। इसके लिए लालकुआं से सुबह छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी। कमल ने पत्नी से समय पर जगा देने को कहा था और मोबाइल में अलार्म भी लगाया था। सुबह अलार्म बजने के बावजूद जब वह नहीं उठा तो पत्नी ने उसे जगाने का प्रयास किया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। घबराई पत्नी के शोर मचाने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर, छह ठेले जब्त; 15 हजार का जुर्माना

डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय में चिकित्सकों ने जांच के बाद कमल को मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर चिकित्सकों ने साइलेंट हार्ट अटैक की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मौत के वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

बताया गया कि कमल अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी के महज ढाई महीने बाद हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad