हल्द्वानी- यूनियन बैंक के सुरक्षागार्ड मदन सिंह ने पेश की ईमानदारी की मिसाल

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड में जेल रोड चौराहे के पास स्थित यूनियन बैंक के सुरक्षा गार्ड मदन सिंह ने ईमानदारी की मिसाल पेश की है। दरअसल मदन सिंह को शुक्रवार को बैंक की एटीएम लॉबी में 10 हजार रुपये पड़े मिले, जो शायद किसी एटीएम धरक के होंगे। मदन सिंह ने ईमानदारी के साथ इस रकम को उठाया और बैंक की शाखा में मुख्य प्रबंधक अनिल आर्य को इसकी सूचना दी और यह रकम बैंक में जमा करा दी गयी। मुख्य प्रबंधक अनिल आर्य ने बताया कि मदन सिंह को मिली यह रकम किसकी है इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। अनिल आर्य समेत बैंक के समस्त स्टाफ ने सुरक्षागार्ड मदन सिंह की ईमानदारी की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा मदन सिंह को पुरस्कृत भी किया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad