अल्मोड़ा के व्यक्ति की हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टनगर में हुई मौत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। अल्मोड़ा निवासी व्यक्ति की हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टनगर में मौत हो गई। वे जमीन पर बेहोश पड़ा मिला था जहां से उसे डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मौत की वजह तलाशने में जुटी है। मूलरूप से विशालकोट अल्मोड़ा निवासी भीम सिंह (50) ट्रांसपोर्टनगर में बतौर चालक नौकरी करते थे और आदर्शनगर रुद्रपुर में अपने भाइयों के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक शनिवार सुबह बैंगलोर में काम करने वाले भीम सिंह के भाई अनिल सिंह ने परिचित को फोन किया और भाई से बात कराने को कहा। वह तलाश में निकला तो भीम सिंह उसे ट्रांसपोर्टनगर में बेहोश पड़ा मिला। आनन-फानन में उसे उपचार के लिए डॉ.सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीम सिंह पांच भाइयों में बड़ा था। पुलिस का कहना है कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद सामने आएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार....मदरसन कंपनी मामले में हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने पुलिस पर बोला तीखा हमला
Ad Ad
Ad