हल्द्वानी नगर निगम में मनोनीत आठ पार्षदों को मेयर गजराज बिष्ट ने दिलाई शपथ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी-काठगोदाम नगर निगम की बोर्ड बैठक से पहले गुरुवार को नगर निगम सभागार में 8 मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। महापौर गजराज बिष्ट की अध्यक्षता और नगर आयुक्त की मौजूदगी में सभी नवमनोनीत पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

उत्तराखंड शासन के शहरी विकास अनुभाग-3 के आदेश के अनुपालन में आयोजित इस समारोह में सभी मनोनीत सदस्यों ने शपथ लेकर विधिवत अपना कार्यभार संभाल लिया। इसके बाद उन्होंने पहली बार नगर निगम की बोर्ड बैठक में हिस्सा लिया।
इन 8 सदस्यों ने ली पार्षद पद की शपथ
विनीत पाण्डे
अनिल बंसल
पनराम
भरत बिष्ट
श्रीमती जानकी पोखरिया
संदीप नन्दन जोशी
प्रेम सिंह पाती
हरीश जोशी

यह भी पढ़ें 👉  SIR के नाम पर तहसील में कालाबाज़ारी हो रही है! हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सिटी मजिस्ट्रेट से की शिकायत

शपथ ग्रहण के साथ ही ये सभी मनोनीत पार्षद अब नगर निगम की बोर्ड बैठकों में भाग लेते हुए शहर के विकास, जनहित से जुड़े प्रस्तावों, आधारभूत सुविधाओं और नगर प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
समारोह में नगर निगम के अधिकारी, पार्षद एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण कार्यक्रम के बाद नगर निगम बोर्ड की बैठक की कार्यवाही शुरू हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ना अधिशासी अभियंता को पड़ा भारी, डीएम ने सेवा पुस्तिका में प्रतिकूल प्रविष्टि के लिए शासन को भेजा पत्र
Ad Ad
Ad