अमरोहा से सांसद दानिश अली को लेकर बसपा ने लिया बड़ा फैसला

ख़बर शेयर करें -

बहुजन समाज पार्टी ने अपने लोकसभा सांसद दानिश अली को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बसपा ने अली पर पार्टी विरोधी गतिविधियों’ में संलिप्त करने का आरोप लगाया है। अली उत्तर प्रदेश के अमरोहा से लोकसभा सांसद हैं। पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने दानिश अली को पत्र लिखकर इस बात की सूचना दी। पत्र में लिखा गया है कि कई बार उन्हें पार्टी की तरफ से चेतावनी दी गई थी।

यह भी पढ़ें 👉  पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों के Exit Polls में किसकी सरकार बनती दिख रही है? जानिए Poll Of Exit Polls की पूरी रिपोर्ट और सीटों का अनुमान

सतीश चंद्र मिश्रा के पत्र में लिखा है कि दानिश अली को कई बार मौखिक रूप से निर्देश दिए गए थे कि वो पार्टी की नीतियों, विचारधारा और अनुशासन के खिलाफ जाकर बयानबाजी न करें। लेकिन उन्होंने लगातार पार्टी के खिलाफ काम किया। इस वजह से उन्हें पार्टी से निकाला जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand: कैबिनेट बैठक में आए 18 प्रस्ताव, मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 को मंजूरी, ये अहम फैसले भी लिए गए

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad