मोरबी हादसा- 140 साल पुराना पुल मरम्मत के बाद पांच दिन नहीं चला, अब तक 141 लोग हलाक

ख़बर शेयर करें -

मोरबी पुल हादसे में अब तक 141 लोगों की मृत्यु
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे घटनास्थल
गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर मौजूद
गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-तेज़ रफ्तार बस की चपेट में आकर चार साल की मासूम की मौत, हादसे का मंज़र देख भड़का जन आक्रोश

हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था। एनडीआएफ के डीआईजी (आपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बताया कि 132 शवों को रिकवर किया गया है। 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। छक्त्थ् की 5 टीमों को तैनात किया गया है। 2 लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च आपरेशन बंद किया जाएगा। कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  Ex मुस्लिम सलीम वास्तिक निकला 31 साल पुराना मोस्ट वांटेड... रह रहा था पहचान छिपाकर, इस्लाम विरोधी बयानों से बन गया था बहुत लोगों की आंखों का तारा
Ad Ad
Ad