हल्द्वानी में अतिक्रमण पर नगर निगम का बुलडोजर, छह ठेले जब्त; 15 हजार का जुर्माना

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से नगर निगम हल्द्वानी और प्रशासन ने सोमवार को टिकोनिया वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक संयुक्त अभियान चलाकर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। अभियान के दौरान फुटपाथों और नालियों पर किए गए स्थायी एवं अस्थायी कब्जों को हटाया गया, जबकि कई ठेले और निर्माण सामग्री जब्त कर चालानी कार्रवाई भी की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में चले इस अभियान में फुटपाथों पर खड़े छह ठेलों को जब्त किया गया। इसके अलावा अतिक्रमण में प्रयुक्त तीन ट्रॉलियां और तीन योध्दा (लोडिंग वाहन) भी नगर निगम प्रशासन ने अपने कब्जे में ले लिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में सपा कार्यकर्ताओं ने मनाया अखिलेश यादव का 53वां जन्मदिन, विचार गोष्ठी आयोजित

कार्रवाई के दौरान कुल 11 चालान किए गए, जिनमें चार अतिक्रमण और सात सफाई व्यवस्था से संबंधित थे। इस दौरान कुल 15 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

अभियान में नालियों पर किए गए पक्के अतिक्रमण हटाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया। अधिकारियों ने सड़क और फुटपाथ पर अवैध कब्जा करने वालों को भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर के लग्जरी रिसॉर्ट में हाई-प्रोफाइल सैक्स रैकेट, 51 लोग गिरफ्तार, 10 महिलाएं भी..एक नाबालिग, वीडियो

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक सड़कें, फुटपाथ और नालियां किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे से मुक्त कराई जाएंगी, ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad