दुकानों के छज्जे तोड़े, घरों के पटाल भी नहीं छोड़े, हल्द्वानी के आठ नम्बर में नगर निगम का तगड़ा एक्शन

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नगर निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान शहरभर में लगातार चल रहा है। सोमवार को निगम की टीम बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8 में पहुंची और अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में नगर निगम की टीम के साथ नवनिर्वाचित महापौर गजराज सिंह बिष्ट भी मौके पर मौजूद थे।

नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में निगम की टीम शाम करीब 4 बजे दो जेसीबी मशीनों के साथ बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 में पहुंची। यहां कुछ लोगों ने अपने घरों और दुकानों के आगे नालियों पर अवैध निर्माण कर लिया था, जिसे जेसीबी से तोड़ा गया। इसके अलावा, घरों और दुकानों के आगे बढ़ाए गए छज्जों को भी गिराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के इस इलाके की मौज, मिलेगा मालिकाना हक—जनता शासन-प्रशासन की आभारी

अतिक्रमण हटाने के दौरान स्थानीय लोगों का विरोध भी देखने को मिला, हालांकि पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटाया। इस दौरान, एसओ नीरज भाकुनी ने लोगों को लाठीचार्ज कर पीछे किया। विरोध के बावजूद कुछ लोग इस अभियान को सही मानते हुए निगम के कदमों को समर्थन दे रहे थे। वहीं, कई महिलाएं और बच्चे घरों की छतों से इस पूरे दृश्य को देखने के साथ-साथ मोबाइल फोन से वीडियो बना रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में समीर, जावेद, जुबैर, फरमान नशे के इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार

नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि पिछले 15 दिनों से नगर निगम शहरभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान चला रहा है और लाइन नंबर 8 में अवैध निर्माण तोड़ा जा रहा है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि वे खुद अतिक्रमण हटाने में सहयोग करें और शहर को साफ-सुथरा रखने में मदद करें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad