dehradunमेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं…मैं ही किसी से प्यार करने के काबिल नहीं….सुसाइड नोट पर ठनका पुलिस का माथा, आत्महत्या का मामला

ख़बर शेयर करें -

dehradun….प्रेमनगर में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कमरे से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इसमें उसने लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं…मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं…मैं किसी से प्यार करने के काबिल नहीं हूं..। पुलिस इस सुसाइड नोट की जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया गया है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
एसओ प्रेमनगर पीडी भट्ट ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे प्रेमनगर विंग नंबर एक से सूचना आई थी कि यहां एक महिला ने आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि महिला चुन्नी के सहारे फंदे पर लटकी हुई थी। उसे नीचे उतारकर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन, डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttrakhand_भूकंप के झटकों से कांपी धरती, दहशत में घरों से बाहर निकले लोग

महिला की पहचान गुरप्रीत पत्नी मंजीत के रूप में हुई है। मंजीत कपड़ों का व्यापार करते हैं। वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े चार बजे किसी काम से घर से बाहर गए थे। इसके बाद सुबह करीब साढ़े आठ बजे महिला की देवरानी वहां पहुंची तो देखा कि बेडरूम में गुरप्रीत ने फांसी लगाई हुई थी। एसओ ने बताया कि सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भिजवाया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक सुसाइड नोट में लिखा है कि मेरी वजह से सब परेशान हैं। मेरे हसबैंड बहुत अच्छे हैं। मैं किसी से प्यार के काबिल नहीं हूं। मुझे माफ कर दो। नैंसी बहुत सपोर्ट करती है। मेरी वजह से जसमत बीमार हो गया। मुझे सब माफ कर दो।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में खड़गे के मंच का शुद्धिकरण...हिन्दू संगठनों की सफाई, मंच शुद्ध हुआ या राजनीति और मैली ?
Ad Ad Ad
Ad