nainital—आफत में पड़ गयी जान, विदेशी मेहमानों के साथ हवा में लटक गया रोपवे, देखिये तस्वीरें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में पर्यटकों की पहली पसंद रोप वे अचानक चलते-चलते बंद हो गई। जिसके बाद उसमें सवार पर्यटकों की जान कुछ समय के लिए आफत में आ गई। जिसके बाद रोप वे का संचालन करने वाली संस्था कुमाऊँ मंडल विकास निगम के कर्मचारियों ने रोप-वे में सवार 6 विदेशी पर्यटक को समेत 5 स्कूली बच्चों व एक अन्य व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर उतारा।

मैकेनिकल फाल्ट के चलते रोप वे का संचालन अचानक बंद हो गया। जिसके बाद रोप वे प्रबंधन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद हवा में लटकी ट्रोली में रस्सी से छह विदेशी पर्यटकों समेत मौजूद लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित जमीन पर उतार दिया है।

बता दें कि 2019 के बाद बृहस्पतिवार को नैनीताल रोप वे में शाम 3.30 बजे छह विदेशी पर्यटकों के साथ स्थानीय लोग अपने बच्चों के साथ स्नो व्यू की ओर जा रहे थे। ट्रॉली स्टेशन से 100 मीटर दूरी पर ट्रॉली पहुँची ही थी कि काउंटर साइड में एक आवाज आई। आवाज आने पर टेक्नीशियन ने जांच की तो वहां बेरिंग टूटा हुआ मिला। जिसके बाद सुरक्षा की दृष्टि से ट्रॉली को रोक दिया गया। ट्रॉली रुकने से उसमें सवार लोग भयभीत हो गए।

लोगों की सुरक्षा को देखते हुए रोपवे प्रबंधन ने रेस्क्यू कर लोगों की रस्सी व अन्य उपकरणों के माध्यम से नीचे सुरक्षित उतार लिया। रोप वे प्रबंधक शिवम शर्मा ने बताया कि मैकेनिकल फाल्ट आने के चलते ट्रॉली को रोकना पड़ा। उस दौरान ट्रॉली में छह विदेशी पर्यटकों के साथ एक स्थानीय व 5 स्कूली बच्चे मौजूद थे।

Ad