नैनीताल के इस प्रतिष्ठित स्कूल पर लगा घिनोना आरोप एस एस पी के दरबार पहुँचा मामला

ख़बर शेयर करें -

आज़ाद कलम :- जोलीकोट दिल्ली के करकरडूमा निवासी जय भगवान ने पिछले दिनों एस.एस.पी.पंकज भट्ट से मिलकर शिकायत कर कहा कि उनका नाबालिग पुत्र ज्यूलिकोट के एक स्कूल में पड़ता है। स्कूल के उसके साथ स्कूल में दुर्व्यवहार किया गया। इतना ही नहीं उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाने का प्रयास भी किया गया। इसका वीरोध करने पर पुत्र के साथ गाली गलौच की गई।

यह भी पढ़ें 👉  भीषण गर्मी व हीट वेव की चेतावनी शिक्षा विभाग का स्कूलों के लिए नया आदेश जारी

जब प्रार्थी और उनकी पत्नी को इस बात की जानकारी मिली तो प्रध्यानाचार्य से वार्ता कर अनुरोध किया कि उनके पुत्र का कमरा बदल दें। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से इस तरह की हरकत की पुनरावृत्ति न होने की लिखित पत्र देने के लिए भी कहा। प्रधानाचार्य ने केवल सांत्वना दी।

एक दिन प्रार्थी और उनकी पत्नी जब पुन: अपने पुत्र से मिले तो उसने बताया कि विद्यालय के अध्यापक ने बीती मई में उसके साथ अत्यधिक मारपीट की और उससे ये बात अपने माता-पिता को बताने पर उसे ज्यादा मारने की धमकी दी। ये बात प्रधानाध्यापक को बताने पर उन्होंने इसे नजर अंदाज कर दिया। प्रार्थी अपने पुत्र को 18 जून को दिल्ली वापस ले गया

Ad