हल्द्वानी: भाजपा नेता के विवादित रिश्ते में नया मोड़, महिला के घर छोड़ने पर पति ने दी जहर खाने की धमकी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी में दो साल पहले भाजपा संगठन विस्तार के दौरान एक नेता का संबंध एक तलाकशुदा महिला से बना था। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग इतना बढ़ा कि नेताजी ने महिला से शादी कर ली। महिला के दो बच्चे थे, जिनकी उम्र उस समय 9 और 6 साल थी। शादी के बाद महिला और भाजपा नेता लखनऊ में रहने लगे। पहले दो साल दोनों का जीवन सामान्य था, लेकिन हाल के कुछ महीनों से दोनों के बीच तकरार बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में निकाय चुनाव के ठीक बाद कई नेताओं को दायित्व सौंपेगी धामी सरकार

महिला ने हाल ही में अपने पति को छोड़कर हल्द्वानी वापस आने का निर्णय लिया, जिसके बाद भाजपा नेता लखनऊ से हल्द्वानी तक पहुंच गए। जब महिला ने उनसे साथ जाने से मना कर दिया, तो नेता ने जहर खाने की धमकी दी। इस पर मामला कोतवाली स्थित महिला समाधान केंद्र पहुंचा।

पुलिस महिला और नेता दोनों को समझाने की कोशिशों में जुटी रही, लेकिन महिला किसी भी हाल में पति के साथ रहने को राजी नहीं हुई। भाजपा नेता ने अपनी पत्नी से प्यार का इजहार करते हुए कहा कि वह उसके लिए कुछ भी कर सकता है। उसने पुलिस अधिकारियों से लेकर पार्टी नेताओं तक को फोन करके मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-झूठ बोलना पड़ गया भारी, खतरे में दो कांग्रेस नेताओं की उम्मीदवारी

स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, और देर रात तक पुलिस दोनों पक्षों को शांत करने में लगी रही। पुलिस ने मामले में जल्द ही कोई ठोस समाधान निकालने की कोशिश जारी रखी है।

Ad