पुरानी रंजिश ने लिया खूनी मोड़, प्रधान पति ने सगे भाई को मारी गोली

ख़बर शेयर करें -

हरिद्वार/रुड़की: हरिद्वार जिले के पिरान कलियर क्षेत्र के बाजुहेड़ी गांव में गुरुवार देर रात पारिवारिक विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। ग्राम प्रधान के पति किशोर सैनी ने कथित तौर पर अपने सगे भाई राजेश सैनी (50) पर लाइसेंसी पिस्टल से गोली चला दी। गोली लगने से राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें रुड़की के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  खड़गे के मंच शुद्धिकरण की होगी जांच, नड्डा ने जताया दुख...हल्द्वानी से दिल्ली तक गरमाई सियासत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। देर रात कहासुनी के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि गोली चल गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के 2014 के चर्चित ‘एसिड अटैक’ मामले में उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

सूचना मिलते ही पुलिस, वरिष्ठ अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Ad