omg……..इसे कहते हैं किस्मत, 49 रुपये में चौकीदार का बेटा बन गया करोड़पति

ख़बर शेयर करें -

अकाउंट में एक करोड़ 60 लाख रुपए क्रेडिट हुआ

मामला बिहार का है। समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना इलाके के लखनपट्टी पंचायत के कशोर गांव का है। वारिसनगर थाने में तैनात चौकीदार दीपक पासवान का पुत्र मुकेश गांव में रहकर ही खेती करता है। मीडिया से बातचीत करने हुए मुकेश ने बताया कि वह पिछले 5 सालों से ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिए खेल रहा है। वर्ष 2017 में उसने ऑनलाइन गेमिंग एप पर 10 और 20 रुपये लगाकर टीम बनाया था। हालांकि उसे उस समय सफलता नहीं मिली थी। इसके बाद से लगातार वह खेल रहा।

गुरुवार रात उसने 49 रुपये लगाकर एक टीम बनाई। टीम के सभी खिलाड़ी इस बार चल गए। आईपीएल के मैच खत्म होते ही उसके मोबाइल पर मैसेज आया तो वह दंग रह गया। उसे पहले विश्वास नहीं हुआ फिर उसने अपने साथी को मैसेज दिखाया तो वह भी चकित हो गया। मैं 2 करोड़ रुपये जीत चुका था। मुकेश ने बताया कि दो करोड़ रुपए में से 30 प्रतिशत टैक्स की राशि काटकर उसके अकाउंट में एक करोड़ 60 लाख रुपए क्रेडिट हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Ad