OMG………नैनीताल में कांकड को निगल गया अज़गर, आवासीय इलाके में मची दहशत

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। नैनीताल के समीप बल्दियाखान क्षेत्र में वीरवार को उस समय दहशत फैल गई जब एक विशाल अजगर को कांकड़ का शिकार करते देखा गया। आवासीय इलाके के करीब अजगर द्वारा कांकड़ को निगलने की घटना से ग्रामीण सहम गए। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी गई है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बल्दियाखान क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक बड़े लगभग 12 फीट के अजगर को कांकड़ निगलते हुए देखा। देखते ही देखते यह खबर पूरे इलाके में फैल गई और लोगों में भय का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने अजगर की तस्वीरें लेकर वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची लेकिन तब तक अजगर कांकड़ को पूरी तरह निगल चुका था। नैनीताल वन प्रभाग के वन क्षेत्राधिकारी नितिन पंत ने बताया कि विभाग की टीम लगातार मौके पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि अजगर आवासीय क्षेत्र से करीब 500 मीटर दूर है और इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है कि न तो लोगों को कोई नुकसान पहुंचे और न ही अजगर को किसी तरह की हानि हो। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और अजगर के करीब न जाने की अपील की है।

Ad